मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- साहेबगज (हिसं)। शनिवार को साहेबगंज अंचल कार्यालय में जनता दरबार निर्धारित था। इसके लिए कई फरियादी पहुंचे थे, लेकिन सीओ पिंकी राय नहीं पहुंचीं। कड़ाके की ठंड में जनता दरबार की आस में पहुंचे लोगों ने रोष जताया। बांस घाट के कृष्णा पटेल ने कहा कि तीन माह पहले भूमि विवाद का आवेदन दिया था, पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आने पर सीओ अनुपस्थित मिलती हैं। वहीं माधोपुर हजारी के सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि सीओ से दो बजे मुलाकात नहीं होती है। ऐसे अनगिनत लोग हैं, जिनमें सीओ की अनुपस्थिति से नाराजगी है। यहां एमओ, सीडीपीओ, कल्याण पदाधिकारी, जेई नल जल योजना समेत अन्य कई अधिकारी कार्यालय में दिखाई नहीं पड़ते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...