बांका, सितम्बर 9 -- बांका, वरीय संवाददाता। सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत हुई। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, उप निदेशक (कृअभि) भूमि संरक्षण, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक (रसायन), कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बिज्जीखोरबा उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से खरीफ आच्छादन 2025 की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में धान के फसलों में सिंचाई की व्यवस्था पर चर्चा की गई, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उपरी भूमि में आच्छादित धान फसलों में पानी की कमी है, जबकि निचली एवं मध्यम भूमि में पानी प्रर्याप्त है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिंचाई प्रमंडल के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन ...