मुंगेर, दिसम्बर 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। क्रिसमस पर्व के पूर्व संत जोसेफ कैथोलिक चर्च, ईस्ट कॉलोनी जमालपुर की ओर से रविवार को चर्च परिसर में गरीब व वंचित बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद एवं कल्याणकारी कार्यक्रम उत्सव समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इस उत्सव में करीब 200 गरीब व वंचित बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तीन वर्ष के लड़का व लड़कियों की दौड़ में प्रथम रागिनी और डिगूल, द्वितीय निशां व नंदू, तृतीय रुबिया व चिंटू ने बाजी मारी। इसी तरह बिस्कुट रेस में प्रथम रानी व सुनिल, द्वितीय सोनिया व दशरथ, तृतीय सुप्रिया व अनिश, बैलून रेस में प्रथम नंदनी व शुभम, द्वितीय शानवी व अभिषेक, तृतीय अंजली व दीपक, ग्लास रेस में प्रथम मासूम, द्वितीय निशा, तृतीय शिवानी, क्रेब रेस में प्रथम आर्यन व प्रीती, द्वितीय अमन व शिवानी, तृतीय यश व खुशी रही। इससे पूर्व समार...