बाराबंकी, जनवरी 13 -- फतेहपुर। फतेहपुर क्षेत्र के जरूरतमंद निर्धन छात्र छात्राओं को निशुल्क हाईटेक कंप्यूटर शिक्षा मिलेगी। यहां के मूल निवासी शिक्षाविद व समाजसेवी इंजी. अजय चौधरी नई पहल योजना के जरिए 14 फरवरी को इस मुहिम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक साकेन्द्र वर्मा मुख्य अतिथि व एसडीएम कार्तिकेय सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। क्षेत्र के आनंदराम जयपुरिया स्कूल, साधू कैंपस में 40 अत्याधुनिक कम्प्यूटर्स की लैब स्थापित की गई है। साफ्टपरो ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक इंजी. अजय चौधरी ने बताया कि आर्थिक सीमाओं के कारण होनहार विद्यार्थी तकनीकी ज्ञान नहीं ले पाते जबकि डिजिटल साक्षरता भविष्य की अनिवार्यता है। इसके लिए कक्षा नौ से ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थी यहां मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा ले सकेंगे। उन्हें संबंधित बुक्स...