लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री निराश्रित-बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत शुक्रवार को चयनित किसानों को गोवंश गोद दिये गए। काकोरी के तेज किसन खेड़ा स्थित वृहद गो संरक्षण केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने 31 गौवंशों को निर्धन किसानों व परिवारों को सुपुर्द किया। इस मौके पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर किसान को एक गाय जरूर पालना चाहिए। उन्होंने कहा कि गो आधारित खेती में सारी समस्याओं का समाधान निहित है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने किसानों को जहर मुक्त खेती के बारे में बताया। वहीं प्रवृद्ध फाउंडेशन के निदेशक एस ओझा ने बताया कि किसानों के लिए गो आधारित प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादों और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक व्यवहा...