बिजनौर, मई 4 -- विधानसभा क्षेत्र नहटौर के गांव खिजरपुर उर्फ मानकपुर पहुंचे विधायक ओमकुमार ने पिछले दिनों हादसे में मृतक व घायल बच्चे दोनों के परिजनों से भेंट की। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद करवाने के लिए आश्वस्त किया। बहकावे में आकर जाम लगाने में जिन पर मुकदमा हो गया है, उसमें भी विधायक ने स्पष्ट कहा कि निर्दोष लोगों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। गांव में रविदास धर्मशाला पर विधायक ओमकुमार ने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि कुछ दिन पूर्व मानकपुर में हुए सड़क दुर्घटना से सारा गांव व्यथित है। कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा दुर्घटना वाले दिन सड़क जाम करने पर पुलिस के द्वारा गांव के पढ़ने वाले बच्चों के नाम, कुछ नाबालिग बच्चों के नाम एवं ग्रामवासियों के नाम मुकदमा दर्ज कर दिया था, जिसके कारण सारे गांव के लोगों को काफी समस्या का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.