हमीरपुर, दिसम्बर 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के उमराहट गांव के मजरा पुरवा में दूसरे दिन भी भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल और चेयरमैन कुलदीप निषाद रविवार को मजरा पुरवा पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ सभी ने वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि दो दिसंबर की रात थाना कुरारा के उमराहट गांव के मजरा पुरवा में दो सगे भाइयों को पकड़ने गए हरौलीपुर चौकी के कांस्टेबल आशीष मौर्या और चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह पर भीड़ ने हमला किया था। कांस्टेबल को बंधक बनाकर पीटा गया था, जिससे वह मरणासन्न हो गया था। 20 दिनों तक कांस्टेबल का कानपुर में इलाज हुआ। इस घटना में पुलिस ने 19 नामजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.