गिरडीह, अगस्त 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने झारखंड बालू खनन की नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के बालू घाटों की नीलामी को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। स्पष्ट किया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। कहा कि नीलामी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ नीलामी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और आगामी कार्य योजना पर सहमति बनी। कहा कि मानसून सत्र के दौरान 10 जून से 15अक्तूबर तक एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नदी, तालाब से बालू उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.