श्रीनगर, जुलाई 6 -- भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल कार्यालय में रविवार को नगर निगम श्रीनगर वार्ड 28 के निर्दलीय पार्षद जयपाल बिष्ट ने भाजपा का दामन थामा। पार्षद बिष्ट ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं गढ़वाल क्षेत्र में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। बताया कि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ती है। श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने बताया कि अन्य निर्दलीय पार्षद भी भाजपा की रीति नीति पर विश्वास रखते हुए भाजपा में शामिल होना चाहते हैं जिन्हें शीघ्र ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाईयों ने उन्हें याद भी किया। मौके पर विजय लक्ष्मी रतूड़ी, भास्करानंद अंथवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.