नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- भारत-यूरोपीय संघ के बीच जल्द ही मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने की संभावना है। दोनों पक्षों के बीच अब समझौते से जुड़ी वार्ता निर्णायक दौर में है। सोमवार से बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में दोनों पक्षों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता होने जा रहा है। भारत की तरफ से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल और यूरोपीय संघ (ईयू) के व्यापार आयोग एवं कार्यकारी उप-अध्यक्ष मरोश शेफ्चोविक वार्ता में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दो दिनों तक ब्रुसेल्स के दौरे पर हैं। इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य बुनियादी रूप से भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापक, संतुलित और पारस्परिक लाभप्रद व्यापार समझौते को जल्द करना है। समझौते को लेकर 14 दौर की वार्ता हो चुकी है। ब्रुसेल्स बैठक के दौरान बाजार पहुंच, गैर शुल्कीय उपायों और नियामक स...