रांची, मई 10 -- रांची। मादक पदार्थ तस्करी मामले के दो अभियुक्तों सिती राम और पवन कुमार ने सुनवाई पूर्व अदालत के समक्ष अपना दोष स्वीकार किया। एनडीपीएस मामले की विशेष अदालत ने दोनों अभियुक्तों को छह-छह हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने कम मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद को देखते हुए नरम रुख अपनाते हुए दोषियों को केवल जुर्माने की सुजा सुनाई। सिती राम जमानत पर था। जबकि, पवन कुमार जेल में रहते हुए दोष स्वीकार किया। दोनों ने जुर्माने की राशि नजारत में जमा किया। इसके बाद अदालत ने मामले को निष्पादित कर दिया। दोनों को सुखदेवनगर पुलिस ने 12 जुलाई 2024 को सिर्फ 1.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.