सासाराम, सितम्बर 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेवा नियमित, वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल जाएंगे कार्यपालक सहायक व आईटी सहायक। इस बार बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ व बिहार राज्य आईटी सहायक सेवा संघ द्वारा आंदोलन संयुक्त रूप से करने का निर्णय लिया गया है। राज्य कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में बिहार राज्य आईटी सहायक संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार व बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी सूचना डीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दी है। बताया कि राज्यस्तरीय संघ के निर्णय के आलोक में दुर्गा पूजा बाद तीन व चार अक्टूबर को सभी विभागों में कार्यरत आईटी सहायक व कार्यपालक सहायक दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। बताया छह अक्टूबर से सभी भूख हड़ताल पर रहेंगे...