फतेहपुर, अक्टूबर 28 -- फतेहपुर। लोक आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व में सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जलाशयों के समीप महिलाएं पहुंची। जहां व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर आशीर्वाद मांगा। शहर के कई मोहल्लों में रह रहे पूर्वांचलों के परिवारों में उत्साह दिखा। सिर पर फल, पूजा सामग्री का डाला लिए परिवार के साथ व्रती महिलाएं जलाशयों पर पहुंचीं। सोनवां के रथ पर चढ़ अइलीं मैया, छठी मैया सुन लीं अरजिया हमार, छठ मैया देहल ललनवा जैसे गीत पर्व की महत्ता को बयां कर रहे थे। व्रती महिलाएं कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय..गाते हुए जलाशयों के किनारे वेदी सजाई। गन्ने से मंडप बनाया। छठ मइया का प्रसाद अर्पित किया। मनोकामना की वेदी पर फल, पुष्प, प्रसाद अर्पित कर मंगल कामना की। किसी ने गाय के दूध तो किसी ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.