आरा, मार्च 28 -- आरा सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया, आज किये जायेंगे सम्मानित आरा। संवाददाता पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश अरुण कुमार झा ने शुक्रवार को आरा सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षी न्यायाधीश श्री झा को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे सिविल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने सभी कोर्ट में बैठकर कोर्ट की कार्यवाही सुनी। बता दें कि निरीक्षी न्यायाधीश श्री झा पूर्व में आरा सिविल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पदस्थापित थे। इसके बाद वे पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश हुए। व्यवहार न्यायालय में सभी कोर्ट का निरीक्षण के बाद निरीक्षी न्यायाधीश श्री झा ने जगदीशपुर व पीरो कोर्ट का निरीक्षण किया। आरा बार एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन ओझा ने बताया कि शनिवार को अधिवक्ता हॉल में निरीक्षी न्यायाधीश अरुण कुमार झा को सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.