गढ़वा, अक्टूबर 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दीपावली त्योहार को लेकर गुरुवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न होटलों व कारखानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान बनारसी स्वीट्स, वैष्णो स्वीट्स, कुंदन साव, फाल्गुनी यादव के कारखानों की जांच की गई। उस दौरान 1230 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्रियों को जब्त किया गया। उन्होंने जहां निरीक्षण किया उसमें बिहार राज्य के जमुई निवासी कुंदन साव सोनपुरवा मोहल्ले में बिना खाद्य लाइसेंस के अवैध रूप से मिलावटी बेसन लड्डु बनाते पाए गए। वहीं कारखाने में हर जगह गंदगी फैली हुई थी। साथ खाद्य सुरक्षा के अन्य मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था। उसके बाद कल्याणपुर स्थित जुटी मोड़ के पास फाल्गुनी कुमार यादव के यहां छापेमारी की गई। यहां भी अवैध रूप से बिना खाद्य लाइ...