फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- वेतन कटने के बाद भी डॉक्टरों की कार्यशैली में कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा। बुधवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक बार फिर से चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी दी है। आयुष्मान कार्डों के अलावा टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी दिनभर भागदौड़ करते रहे तथा उन्होंने कई स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केके वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुरा का निरीक्षण किया। उन्हें चिकित्साधिकारी डॉक्टर इमरान सलीम की लापरवाही देखने को मिली। उन्होंने चेतावनी दी यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संतनगर का भी निरीक्षण किया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन ...