मऊ, जनवरी 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना। पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे ने बुधवार की शाम कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में शास्त्रागार, मालखाना, साफ-सफाई, सीसीटीएनएस कक्ष, हेल्प डेस्क, साइबर सेल आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली। मातहतों को निर्देश दिया कि जो भी मामले लंबित हैं, उसे जल्द निस्तारित करें। साथ ही कोतवाली परिसर में साफ-सफाई और बेहतर रखी जाए। ठंड के मौसम में पेट्रोलिंग में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र के उपनिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान मौजूद रहे और फरियादियों की समस्या सुने। जिससे लोगों के बीच पुलिस का विश्वास हमेशा बना रहे। इस मौके पर कोतवाली की पुलिस टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.