अलीगढ़, फरवरी 5 -- निरीक्षण में मिली खामियाें पर सीडीओ ने जताई नाराजगी अकराबाद, संवाददाता। कस्बा स्थित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) योगेंद्र सिंह ने अचानक पहुंचकर ब्लॉक कार्यालय तथा राजकीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पशु चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्थित आदर्श कैंटीन, मीटिंग हॉल, एडीओ पंचायत कक्ष व बीडीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों से जुड़े अभिलेखों की जांच करते हुए रिकॉर्ड संधारण की स्थिति पर संतोष जताया, हालांकि कुछ बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता भी...