फिरोजाबाद, जून 4 -- फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर और नगरायुक्त ऋषिराज ने मंगलवार को नगर निगम के कई वार्डों का निरीक्षण करते हुए वहां से सफाई व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं का जायजा लिया। कई जगह गंदगी के अंबार एवं अन्य समस्याएं मिलने पर उन्होंने दो कर्मचारियों को सेवाएं समाप्त करने से पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके अलावा शिथिल पर्यवेक्षण के लिए एक स्वच्छता निरीक्षक एवं कई अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। महापौर एवं नगर आयुक्त वार्ड संख्या 24 एवं 34 में पहुंचे। उन्होंने महादेव नगर की पुलिया से नाला पटरी होते हुए कोटला रोड नगर की पुलिया तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काफी मात्रा में पुलिया के पास कूड़ा पड़ा मिला। उन्होंने तत्काल ही क्षेत्रीय सफाई नायक वेद प्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में...