गढ़वा, अगस्त 13 -- रंका। बीडीओ शुभम् बेला टोपनो ने सोमवार को पंचायत सचिवालय कटरा का निरीक्षण किया। उस दौरान पंचायत सचिवालय बंद पाया गया। उसपर उन्होंने कड़ा एतराज जताया। पंचायत के मुखिया अनिमा देवी, पंचायत सचिव पूनम कुमारी, रोजगार सेवक दयाशंकर सिंह सहित अन्य कर्मी सचिवालय में मौजूद नहीं थे। उसपर उन्होंने सभी को शोकॉज कर 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासनिक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय नियमति नहीं खुलने से स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग अपनी समस्या लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं। जनता की समस्या का पंचायत स्तर पर समाधान करने में लापरवाही बरती जा रही है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.