पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी की ओर से सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन एवं लक्षित लाभुकों तक शत-प्रतिशत लाभ समय पर पहुँचाना सुनिश्चित करें। इसी क्रम आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी संगुधा शर्मा के द्वारा बुधवार को प्रखंड डगरुआ एवं बायसी अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति,केन्द्र भवन परिसर की साफ-सफाई, केन्द्र पर दी जानेवाली मूलभूत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत दी जाने वाले प्रथम गर्भवती एवं द्वितीय कन्या शिशु वाले माता को दी जाने वाली सशर्त राशि का लाभ, महिला पर्यवेक्षिका द्वारा किए गए नि...