बिजनौर, फरवरी 7 -- मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण किए जा रहे स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद एवं कोटद्वार रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की। शनिवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन ड्राइंग के अनुरूप हो रहे कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम, स्टेशन कार्यालयों तथा यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को उच्च गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश...