बलिया, फरवरी 12 -- बलिया, संवाददाता। जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय ने गुरुवार को दो ब्लॉकों के बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ब्लॉकों के सीडीपीओ और आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित थे। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया। इस कार्रवाई से महकमें में खलबली मची हुई है। डीपीओ सुबह करीब 10.30 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें पता चला कि प्रभारी सीडीपीओ (मुख्य सेविका) अर्चना गुप्ता, कनिष्ठ सहायक सुधा देवी, मुख्य सेविका सोनी गुप्ता, शशिकला चौहान, अनिशा चन्द्रेश्वरन, विशाखा सिंह अनुपस्थित मिली। निरीक्षण में प्रधान सहायक चितरंजन प्रसाद व कान्ती वर्मा, मुख्य सेविका रेनू व पत्रवाहक सुजीत सिंह उपस्थित पाये गये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.