बांदा, नवम्बर 6 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। गोशालाओं में भरण पोषण सिर्फ कागजों में चल रहा है। हर महीने लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं फिर भी गोशालाएं बदहाल हैं। जिले की अलग अलग गोशालाओं का मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बुधवार को निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खंड बड़ोखर के बिलबई गोशाला का औचक निरीक्षण सीवीओ डॉ. एसके बैस के साथ किया। इस दौरान गोशाला बंद मिली। गेट पर ताला लगा हुआ था। कोई भी केयरटेकर मौजूद नहीं था। बाहर एक बीमार गाय मिली। गेट से अंदर देखने पर कुछ जानवर दिखे। गंदगी फैली हुई थी। इसके बाद बबेरू ब्लॉक के आहार गोशाला का औचक निरीक्षण किया। यहां पर भी ताला बंद मिला। एक आदमी अंदर मिला जो भाग गया। गोशाला में अंदर गंदगी का अंबार था। सीडीओ ने बताया कि मामले में दोषी प्रधान ,सचिव एवं डॉक्टर पर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.