उरई, फरवरी 19 -- कोंच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को कोंच ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक कार्यालय से संचालित होने वाली परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए अभिलेखों कोचेक किया। जहां कमी नजर आई, उन्हें मौके पर दुरुस्त िकया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आवास डेस्क, मनरेगा सेल, लेखाकार डेस्क, स्थापना पटल और शिकायत पटल का क्रमवार निरीक्षण किया। कई स्थानों पर अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितता और लापरवाही मिलने पर डीएम ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह और खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों को ब्लॉक के सभी विभागों की नियमित ...