प्रयागराज, फरवरी 19 -- सीएमओ डॉ. एके तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी कोरांव, सीएचसी करछना, पीएचसी डाबर हरगढ़ मेजा, कोहड़ार घाट और धरवारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोरांव सीएचसी में एक महिला चिकित्साधिकारी और गूगल बैठक के माध्यम से किए एक सत्यापन में चार सीएचओ अनुपस्थित पाए गए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर डाबर हरगढ़ बंद पाया गया। वहीं करछना सीएचसी में नौ संविदाकर्मी और चार नियमित कर्मी अनुपस्थित थे। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने और एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण टीम में एसीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज पांडेय, राकेश कुमार जायसवाल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...