भागलपुर, मई 16 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड परिसर में स्थित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी का गुरुवार को बीडीओ संजीव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई खामियां पाई गई। मुख्य गेट की स्थिति देख उन्होंने नाराजगी जताई। विद्यालय परिसर में गंदगी पायी गयी, जिसकी सफाई का निर्देश दिया। विद्यालय कक्ष में पंखा नहीं रहने से बच्चों को हो रही परेशानी को देखते विद्यालय प्रधान को पंखा लगाने का निर्देश दिए। नामांकित बच्चे की संख्या से काफी कम बच्चे विद्यालय में पाए गए। बच्चों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने के लिए प्लेट की संख्या महज 15 पाई गई। विद्यालय में किचन का अभाव देखा गया। वर्ग कक्ष में ब्लैकबोर्ड सादा देख उन्होंने कहा कि लगता है या तो पढ़ाई नहीं होती है या फिर ब्लैकबोर्ड का उपयोग नहीं किय...