बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रविंद्र भवन चास स्थित मतदान केंद्र संख्या 14 (05/06), मध्य विद्यालय हरिलाल नया भवन मतदान केंद्र संख्या 30 (01/02/03/04/05) तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनसोल चास-1 मतदान केंद्र संख्या 29 (01/02/03) सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा हुए मतदान की जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर मतदान प्रक्रिया व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। मध्य विद्यालय हरिलाल नया भवन एवं ...