सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। संवाद सूत्र बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत गेंहू फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने बुधवार को डुमरा प्रखंड के परोहा पंचायत ग्राम गोसाईपुर में किया। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने किसानों के खेत में पहुंचकर खुद हंसुआ से गेहू के फसल को काटा। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर, क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है। जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 25 किलो 100 ग्राम गेंहू का उपज पाया गया। जिसका प्रति हेक्टेयर 50.20 क्विंटल उत्पादन का आकलन हुआ। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.