उन्नाव, जनवरी 1 -- मंगतखेड़ा। क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी समाजसेवी शरद चन्द्र त्रिपाठी ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में गांव की करीब दो दर्जन से अधिक निराश्रित विधवा गरीब महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र वितरण किया। जिसमें महिलाओं ने भीषण ठंड के दौरान गर्म वस्त्र पाकर चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने कहा कि इस ठंड में वस्त्र दीया जाना हम लोगों के लिए बड़ा सहारा है। उन्होंने समाजसेवी के इस नेक कार्य पर आभार जताया। वही समाजसेवी शरद चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मेरा उद्देश्य सिर्फ गरीब निराश्रित विधवा महिलाओं को सिर्फ अंगवस्त्र देने के साथ उनके हर दुख सुख के समय हर पल साथ देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.