रांची, जनवरी 1 -- रांची। श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, आदिम जाति सेवा मंडल द्वारा संचालित आश्रम के निराश्रित बच्चों के लिए गुरुवार को पिकनिक का आयोजन किया गया। सामूहिक भोज के बाद बच्चों के मनोरंजन के लिए जादू शो का हुआ। जादूगर विजय वर्मा ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जादू के इस आकर्षक प्रदर्शन का बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, सचिव जयदेव घोष, निर्मल गुप्ता, प्रकाश वर्मा, प्रदीप कुमार मुन्ना सहित सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.