हरदोई, नवम्बर 3 -- हरदोई। आश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं को ठंड से बचाने के लिए विशेष पराली संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया इस अभियान का उद्देश्य गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को ठंड से बचाने और चारे के रूप में पुआल का उपयोग सुनिश्चित करना है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि जारी निर्देशों के अनुसार सभी खंड विकास अधिकारी, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों के खेतों से पराली एकत्र कर निकटवर्ती गोशालाओं तक पहुंचाई जाए। पराली का उपयोग गोवंश के चारे एवं बिछावन दोनों के रूप में किया जाएगा, जिससे गोवंश को ठंड से राहत मिलेगी। शासन के निर्देशानुसार किसानों से ली गई पराली के बदले उन्हें गोबर की खाद भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.