गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। 1.84 करोड़ रुपये की लागत से गुलरिहा के अमवा में नव निर्मित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को यहां 14 निराश्रित डॉग्स की सर्जरी कर उनकी प्रजनन क्षमता खत्म कर गई। पांच दिन की निगरानी के बाद इन्हें जिन लोकेशन से पकड़ा गया था, वहीं छोड़ दिया जाएगा। मंगलवार से अब तक विभिन्न क्षेत्रों से 52 निराश्रित डॉग्स एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में पहुंचाए गए हैं। अब यह सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को स्थानीय लोगों की शिकायत पर सूरजकुण्ड क्षेत्र से 27 निराश्रित डॉग्स पकड़े गए। मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर रॉबिन चंद्रा ने बताया कि एबीसी सेंटर में सर्जरी के दौरान निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण कराया जा रहा है। यहां हर दिन 41 डॉग्स की सर्जरी करने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.