कोटद्वार, अगस्त 30 -- लगातार शिकायत के बाद भी सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश का संरक्षण नहीं होने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि नगर निगम को जल्द से जल्द निराश्रित गोवंश संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। आए दिन गोवंश आमजन को घायल कर रहे हैं। इस संबध में कालाबड़ स्थित कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा कोटद्वार की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में निराश्रित गोवंश घूम रहा है। सड़कों पर घूम रहे नंदी लोगों के लिए खतरा बन रहे है। निराश्रित गोवंश वाहनों की चपेट में आने से आम जन चोटिल भी हो रहे हैं। कहा कि पिछले दिनों सड़क पर घूम रहे एक नंदी ने जौनपुर निवासी प्रकाश चंद्र पर हमला कर दिया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी, उनके स्वजनों को अभी तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है। इसलिए निराश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.