औरैया, दिसम्बर 30 -- जनपद में निराश्रित व घुमंतू गोवंशों के संरक्षण को लेकर प्रशासन ने निगरानी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत कर दी है। खेतों, राज्यमार्गों या सार्वजनिक स्थलों पर गोवंश दिखाई देने पर अब लोकेशन सहित सूचना देने से उन्हें प्राथमिकता पर नजदीकी गोवंश आश्रय स्थल में सुरक्षित किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशन सिंह विकल ने बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों में गोवंश आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे हैं। यदि कहीं निराश्रित गोवंश विचरण करते मिले तो उनकी जीपीएस लोकेशन और फोटो के साथ सूचना सेंट्रल कमांड कंट्रोल रूम के मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8445561780 पर दी जाए। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी प्रतिदिन गौशालाओं में लगे कैमरों के माध्यम से व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। निरीक्षण में पाई गई कमियों और आवश्यक कार्यों की रिप...