देहरादून, जून 9 -- कांग्रेस ने केंद्र सरकार के अभी तक के कार्यकाल पर उठाए सवाल देहरादून, मुख्य संवाददाता। केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने कुशासन, कुनीतियों का कार्यकाल बताया। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि केंद्र सरकार का कुल कार्यकाल जनता के साथ छल, लोकतंत्र पर प्रहार और देशहित के नाम पर निजी हितों के विस्तार तक सीमित रहा। कहा कि 2014 में बड़े बड़े वादों और भारी जनसमर्थन के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार ने जनता को 'अच्छे दिन का सपना दिखाया। एक दशक से अधिक समय में जो कुछ भी सामने आया, वह निराशाजनक, विभाजनकारी और विनाशकारी है। इस एक दशक में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं पर हमला हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया। सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.