धनबाद, मई 27 -- निरसा, प्रतिनिधि। निरसा के रामकनाली के आमडगाल के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे नेशनल हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने मनोज हांसदा (30) नामक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि मनोज दिहाड़ी मजदूरी करता था। सड़क पार कर होटल में खाना खाने जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई थी। वह अपने मामा के घर आमडगाल में रहता था। उसका घर निरसा के तालबडिया गांव में है। उसकी मां सुरजमुनी हांसदा है। उसके पिता क पूर्व में ही निधन हो चुका है। वह परिवार का एकलौता पुत्र था। हादसे के बाद मुआवजे के लिए लोगों ने रोड जाम कर दिया। ग्रामीणो ने बताया रोड किनारे अंधेरा रहता है। जिसके कारण यहां हमेशा घटना होते रहती है। यहां लाइट की व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.