मेरठ, अगस्त 25 -- मेरठ। मेरठ छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विशेष इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), इसरो के युवा वैज्ञानिक स्वप्निल सिंह ने छात्रों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान की रोमांचक दुनिया से छात्रों को अवगत कराया और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य बनाने की प्रेरणा दी। वैज्ञानिक स्वप्निल सिंह भारत के प्रमुख अंतरिक्ष अभियान चंद्रयान-3 और आदित्य-एल 1 से जुड़े रहे और इन अभियानों की सफलता में अहम योगदान रहा। उनका शोध आकाशगंगाओं के निर्माण, विकास व ब्लैक होल के आसपास बनने वाले ऊर्जावान वातावरण पर केंद्रित है। सत्र के दौरान स्वप्निल सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा वैज्ञानिक जिज्ञासा और निरंतर सीखने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.