चाईबासा, अगस्त 20 -- गुवा। गुवा, बड़ाजामदा,किरीबुरु-मेघाहातुबुरु और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन रुक-रुक कर जारी भारी व हल्की वर्षा ने लोगों की परेशानी बढ़ाकर रख दिया है। एक तरफ पूरा शहर वायरल बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित है। शहर का ऐसा कोई घर नहीं होगा जिसके घर से एक-दो या पूरे परिवार वायरल बुखार से पीड़ित नहीं हुए हों अथवा हैं। ऐसे में यह वर्षा वायरल बीमारी को बढ़ाने में और मददगार साबित हो रहा है। वायरल बुखार जिसे भी अपनी चपेट में ले रहा है, उसे कम से कम 7 दिन से पहले छोड़ नहीं रहा है। खांसी लंबे समय तक रह रहा है। इससे मरीज पूरी तरह से कमजोर हो जा रहा है। ऐसे मरीजों से सेल अस्पताल गुवा व किरीबुरु का बेड भरा रह रहा है। हालात यह हो जा रहा है कि किसी मरीज में हल्का सुधार आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी कर गंभीर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.