शामली, मार्च 22 -- शहर के आरके पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिन-रात विशेष शिविर के तीसरे दिन आयोजन विधिवत रूप से गांव लिलौन में शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रकृति प्रेमी समूह शामली के अध्यक्ष डा. अंकित मालिक, विशेष अथिति वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. सीबी पटेल, डा. सौरव कुमार पांडेय, एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. रोहित राणा द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. अंकित मालिक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मनुष्य निरंतर प्रकृति का दोहन कर रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। यह अत्यंत चिंता का विषय है कि वनों का क्षेत्रफल दिन-प्रतिदिन घटता जा रहा है, जिसके कारण अनेक प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं या विलुप्ति के कगार पर हैं। डा. मालिक ने बताया कि वनों की अंधाधुंध कटाई से न केवल जलवायु परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.