रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर। सामिया कॉलोनी निवासी सरदार बचन सिंह कमरा की पत्नी निरंजन कौर के निधन के बाद परिजनों ने नेत्रदान की सहमति देकर सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश किया। इस मानवीय निर्णय से दो जरूरतमंदों को नई रोशनी मिल सकेगी। नेत्रदान प्रक्रिया महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल की मौजूदगी में संपन्न हुई। सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टीम के टेक्नीशियन मनीष रावत ने नेत्र संकलन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...