गोपालगंज, फरवरी 22 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर रविवार को सिटी साध संगत जिला ईकाई द्वारा एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंधक महात्मा एसएल निरंकारी जी के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों एवं सेवादारों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने 'प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक है, स्वच्छ जल, स्वच्छ कल' का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान सेवादारों ने नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया। सेवादारों ने एकजुट होकर यह सिद्ध किया कि संगठित प्रयास से किसी भी सकारात्मक परिवर्तन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.