उन्नाव, जनवरी 11 -- न्योतनी। निरंकारी सत्संग का भव्य आयोजन फरहदपुर की आम मंडी में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि निराकार परमात्मा के अहसास में जो हम सभी का मूल है। इस एक को जानकर, एक को मान कर एक होकर इसकी भक्ति करनी चाहिए। भक्ति के मार्ग अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। सेवादार संत मनमोहन छाबड़ा ने कहा कि ने लोगों को इंसानियत और रुहानियत का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि निरंकारियों की पहचान उनके इंसानियत वाले गुणों, व्यवहार और आचरण से है। इस दौरान अजय गुप्ता, छेदी लाल रवि मौर्य, अमित सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...