अल्मोड़ा, दिसम्बर 22 -- निरंकारी मिशन का सोमवार को भव्य आध्यात्मिक समागम हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता की। मिशन के संत-महात्माओं ने मानवता, प्रेम, भाईचारे और सेवा भाव का संदेश दिया। समागम में भजन-कीर्तन, सत्संग एवं प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की गई। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, संयोजक राम प्रकाश निरंकारी, खीम सिंह रेकुनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...