बगहा, जून 8 -- जिले के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा देने वाले टीईटी पास शिक्षकों के सामने नियमित वेतन नहीं मिलने की समस्या है। शिक्षकों का कहना है कि नियमित रूप से वेतन नहीं मिलने और अंतर वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हाे जाती है। टीईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल राज बताते हैं कि विभिन्न संस्थानों से रेगुलर मोड में प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन निर्धारण के बाद उनका बकाया है। इसका भुगतान अब भी लंबित है। शिक्षकों के ईपीएफ खाते को अपडेट नहीं करनेे से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे हमेशा विभाग का चक्कर काटते रहते हैं, इनके काम के लिए अधिकारी और कर्मचारी तारीख पर तारीख देते हैं। पर समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश इकाई कार्यालय के सचिव मुकेश गुप्ता ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.