आरा, फरवरी 10 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बड़हरा इकाई से जुड़े नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को बीडीओ सह बीईओ मोहित भारद्वाज को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने 12 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूरा करने के बाद कालबद्ध प्रोन्नति देने के प्रावधान को लागू करने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षक संवर्ग के मूल कोटि के शिक्षकों को योगदान की तिथि अथवा अनुमन्य प्रशिक्षण अहर्ता प्राप्त करने की तिथि से न्यूनतम 12 वर्षों की लगातार संतोषजनक सेवा के आधार पर अगले वेतनमान में प्रोन्नति दिए जाने का स्पष्ट प्रावधान है। बावजूद इसके कई योग्य शिक्षकों को अब तक प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान बीडीओ सह बीईओ ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि ...