सासाराम, जनवरी 8 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास प्रखंड के नगर पंचायत स्थित गायत्री मंदिर परिसर में गुरुवार को नियोजित शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक दिनेश शर्मा ने की। बैठक में शिक्षकों ने बिहार सरकार द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए वर्ष 2020 के तहत वेतनमान लागू करने एवं कालबद्ध प्रोन्नति और स्नातक ग्रेड प्रोन्नति देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.