अररिया, फरवरी 7 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड के नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राशिद नवाज ने नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीपीओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर नियोजित शिक्षकों की वरीयता सूची उपलब्ध कराने को कहा है। डीपीओ ने स्पष्ट किया है कि प्रोन्नति की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए वरीयता सूची का होना आवश्यक है। इस लिए सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षकों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे योग्य शिक्षकों को उनका लाभ दिलाना और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाना है। डीपीओ के इस सख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.