भागलपुर, जनवरी 5 -- कहलगांव प्रखंड के समस्त नियोजित शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय शारदा पाठशाला खेल मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीप नारायण यादव ने की, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नियोजित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य सरकार पर नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने नियमावली 2020 के तहत कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति तथा प्रधानाध्यापक ग्रेड में प्रोन्नति की मांग प्रमुख रूप से उठाई। साथ ही नियुक्ति तिथि से ग्रेच्युटी एवं ईपीएफ का लाभ देने की मांग भी की गई। बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर सक्षमता परीक्षा न देने का संकल्प लिया और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी निंदा की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.