मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय गन्नीपुर 16 फरवरी से 9 मार्च तक जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड परिसर में सुबह 11 बजे से जॉब कैंप का आयोजन करेगा। सहायक निदेशक जयनेन्द्र कुमार ने बताया कि हैदराबाद की कंपनी फोर्स नाइन सिक्यूरिटी एंड कंसल्टेंसी सर्विस के प्रतिनिधि सिक्यूरिटी गार्ड के पद पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इसमें कुल 500 रिक्तियां हैं। आयु 18 से 50 एवं योग्यता 8वीं, 10वीं व 12वीं पास होनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लानी होगी। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एनसीएस पोर्टल पर नियोजनालय में निबंधित होना चाहिए। किस प्रखंड में कब लगेगा कैंप औराई 16 फरवरी, बोचहां 17 फरवरी, गायघाट 18 फरवरी, कटरा 19 फरवरी, मीना...